सांडी (हरदोई):

सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेट सवार शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
स्कूल से लौट रहे थे घर
मृतक की पहचान खंजनपुरवा निवासी रजनीश चंद्र मिश्रा के रूप में हुई है जो वर्तमान समय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर प्राथमिक स्कूल में अध्यापक थे और वहीं से घर लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
परिवार वालों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के पुत्र चेतन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की उनके पिता एकमात्र घर में कमाने वाले व्यक्ति थे उनके ना रहने से अब घर में आर्थिक स्थितियों का भी सामना करना पड़ेगा जिससे घर में सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
पुलिस प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सभी सबूत के साथ कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों का शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इस भयानक हादसे से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों केवल आवागमन पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़क इंतजाम करने की मांग की है।







