हरदोई जिला पेंशन योजना 2026: अभी वर्तमान समय में हरदोई जिले में मुख्य रूप से तीन पेंशन योजना चलाई जा रही है जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना यह पेंशन योजना मुख्य रूप से आर्थिक सहायता हेतु चलाई जा रही हैं जिसमें पात्र लाभार्थी को प्रति महीने हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है वर्ष 2026 में भी हरदोई जिले में पात्र लाभार्थी को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इस आर्टिकल में आगे जानेंगे किन-किन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा और कैसे मिलेगा

हरदोई जिले में चलने वाली प्रमुख पेंशन योजनाएं
हरदोई जिला में मुख्य रूप से तीन प्रकार की पेंशन योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित की जा रही हैं:
1. वृद्धावस्था पेंशन योजना
इस योजना के तहत 60 वर्ष या सबसे अधिक आयु के बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया जाता है जिन्हें हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है और प्रत्येक 3 महीने में ₹3000 की यह राशि लाभार्थी के अकाउंट में आ जाती है।
2. दिव्यांग पेंशन योजना
40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र को इस योजना का लाभ दिया जाता है चाहे पुरुष हो या महिला हर कोई इस योजना का लाभ उठा सकता है।
3. विधवा पेंशन योजना
पति की मृत्यु के बाद आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं की मदद करने के लिए यह पेंशन योजना चलाई जा रही है। और इसमें भी ₹1000 प्रति महीने के हिसाब से सहायता राशि दी जाती है।
हरदोई जिला पेंशन योजना 2026 की पात्रता
तीन में से किसी भी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए इन शर्तों का पूरा होना आवश्यक है:
- आवेदक हरदोई जिले का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय सरकारी मानक आय से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक किसी भी अन्य पेंशन योजना का पहले से लाभ नहीं ले रहा हो। ध्यान रहे तीनों में से किसी एक पेंशन योजना का लाभ ही आप उठा सकते हैं।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आयु 60 वर्ष से अधिक होने चाहिए।
- दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदक की दिव्यांगता 40% से अधिक होनी चाहिए।
- विधवा पेंशन का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके पति की मृत्यु हो गई हो।
हरदोई में वृद्धावस्था पेंशन के लिए मुख्य दस्तावेज
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड (जिसमें आयु 60 वर्ष से अधिक हो)
- बैंक पासबुक
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- तहसीलदार द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
दिव्यांग पेंशन के लिए मुख्य दस्तावेज
दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए यह दस्तावेज होने आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांग प्रमाण पत्र ( जिसमें दिव्यांगता 40% या उससे अधिक हो)
- आय प्रमाण पत्र (आवश्यक है)
विधवा पेंशन के लिए मुख्य दस्तावेज
विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए यह दस्तावेज होने आवश्यक है:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (आवश्यक है)
- आय प्रमाण पत्र (आवश्यक है)
हरदोई जिला पेंशन योजना का आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश समाज कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए
- आप कौन सी योजना के पात्र हैं वह चुने
- हरदोई जिला सेलेक्ट करें
- अपना नाम आधार कार्ड संख्या भरे
- अपनी फोटो अपलोड करें
- आय प्रमाण पत्र अपलोड करें
- जिस भी पेंशन का योजना का लाभ लेना चाहते हैं
- वह प्रमाण पत्र अपलोड करें
- और सबमिट करें
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
आवेदक अपने ब्लॉक कार्यालय, नगर पंचायत या समाज कल्याण कार्यालय हरदोई में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
हरदोई पेंशन योजना में कितनी राशि मिलती है?
सरकारी नियमों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है और प्रत्येक 3 महीने में बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से ₹3000 भेज दिए जाते हैं।
हरदोई जिला पेंशन योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- किसी भी दलाल से दूर रहें
- किसी भी समस्या हेतु समाज कल्याण विभाग हरदोई से संपर्क करें।
Also Read – हरदोई जिले की सरकारी योजनाएं 2026 | किसानों, छात्रों और युवाओं के लिए बड़ी राहत
निष्कर्ष
हरदोई जिला पेंशन योजना 2026 गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य पात्र है, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और सरकारी योजना का लाभ उठाएं।
FAQ
Q1. हरदोई जिले में कौन-कौन सी पेंशन योजना चलाई जा रही हैं?
उत्तर – हरदोई जिले में मुख्य रूप से तीन पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना शामिल है।
Q2. क्या हरदोई जिले में पेंशन का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – जी हां, हरदोई जिले में आप पेंशन का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
Q3. हरदोई पेंशन योजना में कितनी सहायता राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर – हरदोई जिले में लाभार्थी को प्रत्येक महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।


