गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुर में हो रहे महोत्सव में आज रैपर एवं मशहूर सिंगर बादशाह ने की सीएम योगी से मुलाकात बादशाह की मौजूदगी ने महोत्सव को और भी खास बना दिया महोत्सव में बड़े-बड़े चेहरे दिखाई दिए लेकिन बादशाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं सिंगर बादशाह ने इस मुलाकात को बेहद खास बताया।
गोरखनाथ मंदिर में भी किए दर्शन
गोरखपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले बादशाह ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और दर्शनों का लाभ उठाया मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इस पल को बेहद खास बताया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा।
सीएम योगी से मिलकर भावुक हुए बादशाह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद बादशाह काफी प्रभावित नजर आए उन्होंने कहा सीएम योगी की असली ताकत उनकी सरलता और संवेदना है और मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी वह सभी से इतनी सरलता से मिलते हैं यही उनका बड़प्पन है।
महोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति
बताया जा रहा है कि गोरखपुर महोत्सव के सबसे आकर्षक चेहरों में बादशाह एक रहे उनके गानों पर पब्लिक ने खूब मजे किए और तालियां भी बजाई और माहौल पुरी तरह संगीतमय हो गया।
Also Read – Ayodhya non veh Ban news अयोध्या में हुई नॉन वेज दुकाने बंद
सांस्कृतिक पहचान हो रही मजबूत
गोरखपुर महोत्सव के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। देश के बड़े कलाकारों की भागीदारी से यह महोत्सव हर साल और भव्य होता जा रहा है।
निष्कर्ष
गोरखपुर में बादशाह की मौजूदगी और सीएम योगी से उनकी मुलाकात ने महोत्सव को और भी खास बना दिया है हर तरफ सोशल मीडिया पर बादशाह ट्रेंड कर रहे हैं यह मुलाकात केवल मनोरंजन के दृश्य से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक भाव से भी देखी जा रही है।







