Diljit Dosanjh Biography: अगर आज पंजाब का नाम पूरी दुनिया में किसी गायक ने रोशन किया है, तो उसमें सबसे आगे नाम आता है दिलजीत दोसांझ का। एक ऐसा लड़का, जिसने छोटे से गाँव से निकलकर पहले पंजाब और फिर पूरी दुनिया में अपनी आवाज़ का डंका बजाया। आज दिलजीत दोसांझ सिर्फ गायक या अभिनेता नहीं हैं, बल्कि वे पंजाबी संस्कृति की पहचान बन चुके हैं। उनके गाने शादी-ब्याह से लेकर गाड़ियों में और स्टेज शो से लेकर विदेशों तक बजते हैं।

असली नाम और शुरुआती जीवन
दिलजीत दोसांझ का पूरा नाम दिलजीत सिंह दोसांझ है। उनका जन्म 6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम बलबीर सिंह और माता का नाम सुमन कौर है। दिलजीत का बचपन बहुत ज्यादा लग्ज़री वाला नहीं था। एक साधारण पंजाबी परिवार में पले-बढ़े दिलजीत बचपन से ही बहुत शांत और सीधे स्वभाव के रहे।
बचपन से ही गाने का शौक
दिलजीत दोसांझ को बचपन से ही गाने का शौक था। वे अक्सर गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे। वहीं से उनकी आवाज़ में निखार आया।
स्कूल के दिनों में जब बाकी बच्चे खेलकूद में लगे रहते थे तब दिलजीत रियाज़ करते रहते थे। धीरे-धीरे गाँव और आसपास के इलाकों में लोग कहने लगे –
“इस लड़के की आवाज़ में कुछ अलग बात है”
कैसे हुए दिलजीत दोसांझ मशहूर
दिलजीत दोसांझ की किस्मत तब बदली जब उनके गाने “Proper Patola” और “Patiala Peg’ आए। ये गाने हर गली-मोहल्ले में बजने लगे। इसके बाद तो जैसे हिट गानों की लाइन लग गई
दिलजीत के सुपरहिट गाने
दिलजीत दोसांझ ने पंजाब इंडस्ट्री में कई मशहूर गाने दिए।
- Proper Patola
- Patiala Peg
- 5 Taara
- Do You Know
- High End
- Clash
- Born to Shine
- Lover
- Lemonade
दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्में
- Jatt & Juliet
- Jatt & Juliet 2
- Punjab 1984
- Sardaar Ji
- Ambarsariya
- Honsla Rakh
बॉलीवुड में एंट्री और बड़ी पहचान
साल 2016 में आई फिल्म Udta Punjab से दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनका अभिनय देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया –
दिलजीत की बॉलीवुड फिल्में
- Udta Punjab
- Phillauri
- Welcome to New York
- Soorma
- Arjun Patiala
- Crew
विदेशों में भी बजा दिलजीत का डंका
दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचा दिया।
साल 2023 में उन्होंने Coachella Music Festival (USA) में परफॉर्म किया। वे ऐसा करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान पंजाब की तरफ खींच लिया।
पर्सनल लाइफ – कैमरे से दूर
दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है, लेकिन वे अपनी निजी ज़िंदगी को हमेशा मीडिया से दूर रखते हैं। वे मानते हैं कि काम को सामने रहना चाहिए, परिवार को नहीं।
Also Read – Rajat dalal net worth: जाने कितनी संपत्ति के मालिक हैं रजत
Also Read – Malaika Arora net worth 2026: जानिए मलाइका अरोड़ा की संपत्ति और गाड़ियां
निष्कर्ष
दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से पंजाब के मशहूर गानों से दुनिया भर में नाम किया। वहीं बॉलीवुड फिल्में कभी की। वे पंजाबी इंडस्ट्री से निकलकर अब बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
FAQ
दिलजीत दोसांझ के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. दिलजीत दोसांझ का पहला गाना कौन सा था?
उत्तर – उनका पहला गाना Ishq Da Uda Ada था।
Q2. क्या दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं?
उत्तर – जी हां। उनका एक बेटा भी है। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ वह प्राइवेट रखते हैं।
Q3. दिलजीत दोसांझ की पहली बॉलीवुड हिट फिल्म कौन सी थी?
उत्तर – Udta Punjab
Q4. दिलजीत दोसांझ ने इंटरनेशनल लेवल पर कहाँ परफॉर्म किया है?
उत्तर – उन्होंने अमेरिका के Coachella Music Festival में परफॉर्म कर इतिहास रचा।







