Deepika Padukone Biography: दीपिका पादुकोण आज भारतीय सिनेमा या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं वह केवल खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जाती है इसके अलावा मेहनत कंसिस्टेंसी और शानदार अभिनय के लिए भी उनका नाम सुर्खियों में रहता है। दीपिका का अभिनय यह कहता है की नाम बड़ा हो या ना हो अगर इरादे बड़े हैं तो रास्ता खुद वन खुद बन जाता है।

शुरुआती जीवन की एक झलक
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं एवं उनकी माता उज्जवला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंसी में काम करती थी बचपन से ही उनका पूरा परिवार दीपिका को लेकर बेंगलुरु आ गया वहीं दीपिका की परवरिश हुई।
उनके पिताजी भारत के लिए नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल रहे थे इसीलिए दीपिका ने भी बैडमिंटन में ही कैरियर बनाने का निर्णय लिया और उन्होंने नेशनल लेवल तक खेला भी लेकिन इसके बाद वह मॉडलिंग में आ गई।
पढ़ाई और मॉडलिंग
दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन ले लिया। लेकिन मॉडलिंग के बढ़ते काम की वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएंगे और बीच में ही पढ़ाई को छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में चली गई।
कम उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी फिर उन्हें किंगफिशर जैसे शो से पहचान भी मिलने लगी और यहीं से फिल्मी करियर की भी शुरुआत हुई।
फिल्मी करियर की शुरुआत
दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से एक्टिंग में डेब्यू किया लेकिन इस फिल्म में उन्हें कुछ खास पहचान ना मिल पाई असली पहचान 2007 में आई “ओम शांति ओम” से मिली।
दीपिका ने यह फिल्म शाहरुख खान के साथ की थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दीपिका रातों-रात एक्टर बन गई।
लेकिन इसके बाद भी उनके फिल्मी करियर में उतार चढ़ाव आया और कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और “लव आज कल” जैसी फिल्मों से खुद को एक गंभीर अभिनेत्री के रूप में प्रस्तुत किया और तब से आज तक दीपिका ने मुड़कर पीछे नहीं देखा।
दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्में
दीपिका पादुकोण ने कुछ प्रमुख और धमाकेदार फिल्में की हैं:
- ओम शांति ओम
- लव आज कल
- कोकलेट
- चेन्नई एक्सप्रेस
- बाजीराव मस्तानी
- पद्मावत
- पठान
इन फिल्मों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद भी किया।
दीपिका की नेट वर्थ
दीपिका पादुकोण की कुल नेट वर्थ 400 से 500 करोड रुपए के बीच में आकी जाती है उन्होंने फिल्म ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन से शानदार कमाई की है इसके अलावा उनका स्किन केयर ब्रांड भी है जहां से वहां अच्छी खासी इनकम भी जनरेट करती हैं।
दीपिका का निजी जीवन
दीपिका पादुकोण वर्ष 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी की और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियां में से एक मानी जाती है। दीपिका एक सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं और वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
निष्कर्ष
दीपिका पादुकोण की कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला की है जिसने संघर्ष, असफलता और मानसिक दबाव के बावजूद खुद को मजबूत बनाया। आज के समय में दीपिका की नेट वर्थ काफी तेजी से बढ़ रही है।
FAQ
देविका के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं:
Q1. दीपिका पादुकोण के पिता कौन है और वह क्या करते हैं?
उत्तर – उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है और वह भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं।
Q2. दीपिका पादुकोण का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर – दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था।
Q3. दीपिका पादुकोण ने किससे शादी की है?
उत्तर – दीपिका ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह से वर्ष 2018 में शादी की थी।
Q4. दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति कितनी है?
उत्तर – दीपिका की कुल संपत्ति 400 से 500 करोड रुपए के बीच मे आकी जाती है।
Also Read – Malaika Arora net worth: जानिए मलाइका अरोड़ा की संपत्ति और गाड़ियां
Also Read – Shraddha kapoor net worth: कार कलेक्शन प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल







