
Carry Minati Biography: फरीदाबाद ऐसा शहर, जहाँ रोज़ लाखों लोग दिल्ली और नोएडा की ओर निकलते हैं, जहाँ गलियों में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और मोहल्लों में छोटे-छोटे सपने पलते हैं। यही शहर आज दुनिया के सबसे बड़े YouTuber में से एक को जन्म दे चुका है। हम बात कर रहे हैं Ajey Nagar की, जिन्हें पूरी दुनिया CarryMinati के नाम से जानती है। CarryMinati सिर्फ एक YouTuber नहीं हैं। वह एक आवाज़ हैं, उन लाखों युवाओं की जो अपने सपनों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि छोटे शहर से निकलकर भी अगर मेहनत और हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं।
शुरुआती जीवन
अजय नागर का जन्म 12 जून 1999 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ। उनके परिवार में साधारण जीवन था, लेकिन घर का माहौल सपनों को देखने और उन्हें सच करने के लिए supportive था। बचपन से ही अजय को किताबों से ज्यादा कंप्यूटर, गेम्स और कैमरे के सामने बोलने में मज़ा आता था।
कैरी मिनाती की शिक्षा
अजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Delhi Public School, Faridabad से पूरी की। पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन Class 12 के समय Economics विषय को लेकर उन्हें डर और चिंता थी। इसलिए उन्होंने board exam नहीं दिया। कई लोग इसे weakness समझ सकते हैं, लेकिन अजय ने इसे अपने करियर के लिए सही निर्णय माना। बाद में उन्होंने distance learning से अपनी पढ़ाई पूरी की।
YouTube करियर की शुरुआत
अजय ने महज 10 साल की उम्र में YouTube पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह वो समय था जब फरीदाबाद में बच्चे cricket खेलते थे या TV देखते थे, लेकिन अजय अपने कंप्यूटर और कैमरे के साथ experimenting कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले चैनल शुरू किया था जिस पर वह फुटबॉल के ट्यूटोरियल शेयर किया करते थे
इसके बाद उन्होंने चैनल की थोड़ी स्टाइल बदली और गेम प्ले और रिएक्शन से जुड़े वीडियो शेयर करने लगे इसके बाद उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर कैरी देओल कर दिया जिसमें वह अक्सर सनी देओल की मिमिक्री किया करते थे और इसके बाद उन्होंने अपने चैनल का नाम एक बार फिर बदला और CarryMinati रखा तब से लेकर अब तक वही नाम सोशल मीडिया की दुनिया में शुमार है।
कैरी मिनाटी चैनल का कंटेंट
CarryMinati की सबसे बड़ी ताकत है उनका real और fearless कंटेंट उनकी वीडियो में वही आवाज होती है जो आम युवा सोचते हैं लेकिन बोल नहीं पाते खासकर उनके roasting videos, comedic skits, reaction videos और rap songs युवाओं के दिल से जुड़े होते हैं। उनकी हर एक वीडियो में थोड़ी लोकल भाषा का भी मिश्रण होता है जिससे हर एक यूजर उनसे कनेक्ट कर पाता है।
कैरी मिनाटी की सफलता
CarryMinati ने YouTube पर कई milestones पूरे किए जो हर एक यूट्यूवर का ड्रीम होता है:
- May 2021 भारत के पहले ऐसे इंडिविजुअल यूट्यूबर जिन्होंने 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे किए।
- और वही अगस्त 2023 में उन्होंने 10 मिलियन सब्सक्राइबर के बढ़त के साथ 40 मिलियन सब्सक्राइबर भी पूरे किए।
- और अब 2026 तक उन्होंने अपने चैनल पर 45.3 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे किए यह कारनामा उन्होंने अकेले ही किया है।
Rap और म्यूजिक में भी सम्मिलित
CarryMinati सिर्फ बोलते नहीं, rap और music में भी active हैं। उनके गाने youth, anger और emotions को represent करते हैं। भाई Yash Nagar उनके साथ गानों में collaborate करते हैं। उनकी rap style बहुत natural है, जैसे कोई मोहल्ले का लड़का अपनी बात माइक पर रख रहा हो।
कैरी मिनाटी नेटवर्थ
अजय नगर की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 131 करोड रुपए के आसपास है वहां मुख्य रूप से यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए इनकम जनरेट करते हैं जिससे वह अपने वीडियो पर ऐड चला कर और ब्रांड प्रमोशन करके अच्छी इनकम जनरेट करते हैं इसके अलावा वह म्यूजिक एंड रैप भी करते हैं।
कैरी मिनाटी का कार कलेक्शन
कैरी मिनाटी के गैराज में वर्तमान समय में मुख्य रूप से टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑडी Q7 जैसी गाड़ियां मौजूद हैं और इन दोनों गाड़ियों की कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है।
यह भी पढ़ें – Salman khan Biography: car, net worth, lifestyle and career
यह भी पढ़ें – Badshah Biography: असली नाम, उम्र, पत्नी, बेटी, गाने,नेटवर्थ और बिजनेस
निष्कर्ष
अजय नागर सिर्फ एक YouTuber नहीं हैं बल्कि छोटे शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। फरीदाबाद के गलियों से निकलकर उन्होंने साबित कर दिया कि सपने बड़े हों और मेहनत और हौसला साथ हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
FAQ
Q1. CarryMinati का असली नाम क्या है?
उत्तर – उनका असली नाम अजय नागर है।
Q2. CarryMinati कहां के रहने वाले हैं?
उत्तर – फरीदाबाद, हरियाणा
Q3. CarryMinati की उम्र कितनी है?
उत्तर – उनकी उम्र 26 वर्ष है।
Q4. कैरी मिनाटी के भाई का नाम क्या है?
उत्तर – उनके बड़े भाई का नाम यश नागर है।







