बघौली। हरदोई। ब्यूरो रिपोर्ट

बघौली चौराहा हादसा: शनिवार रात करीब 10:00 बघौली चौराहा उसे समय दहल उठा जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पालम मिष्ठान भंडार की दुकान में जा घुसा ट्रक इतनी रफ्तार में था की दुकान के अंदर आधा ट्रक घुस गया दुकान के अंदर रखा फर्नीचर मिठाइयां टूट गई और होटल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
होटल के अंदर मौजूद लोग बाल बाल बचे
घटना के समय कुछ लोग होटल के अंदर बैठकर नाश्ता कर रहे थे इतने में तेज रफ्तार ट्रक होटल में घुस गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन गालीमत यह रही किसी भी कस्टमर या होटल स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा केवल फर्नीचर और होटल में ही नुकसान हुआ होटल के अंदर मौजूद लोगों में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।
नशे में था ड्राइवर
हादसा होते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को नीचे उतारा और उसे पकड़ लिया स्थानीय लोगों का कहना है की ड्राइवर नशे की हालत में था इसीलिए उसने वाहन का नियंत्रण खो दिया था घटना के बाद कुछ घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा बाद में ट्रक को साइड में करवाया और यातायात फिर से सामान्य हो सका।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पास की पुलिस चौकी में दी गई सूचना मिलते ही अशोक दीवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है की हादसा किन हालातो में हुआ और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
पास के दुकानदारों में भी दहशत
पास के दुकानदारों का कहना है कि ट्रक काफी रफ्तार में था और अनियंत्रित भी था अचानक इस दुकान में घुस गया उनका कहना है अभी भी अंदर से डर लग रहा है हालांकि किसी भी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें – Sandila News: ककरारी गांव में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी







