
Alia Bhatt Net Worth: बॉलीवुड में अगर कम उम्र में सबसे ज्यादा कामयाबी पाने वाली अभिनेत्रियों की बात हो, तो आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने न सिर्फ शानदार फिल्में कीं, बल्कि आज वह एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर, बिज़नेसवुमन और फैमिली पर्सन भी हैं।
इस आर्टिकल में जानेंगे आलिया भट्ट की नेट वर्थ, इनकम, कार कलेक्शन, बायोग्राफी, बच्चे और उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में।
आलिया भट्ट की बायोग्राफी
आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। वह मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद आलिया ने कभी अपने सरनेम पर भरोसा नहीं किया, बल्कि अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में जगह बनाई।
उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल से की अभिनय में करियर बनाने के लिए उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और 12वीं के पेपर नहीं दिए।
बॉलीवुड में करियर की शुरुआत
आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा। पहली ही फिल्म से उन्होंने यूथ के बीच खास पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने हाईवे, उड़ता पंजाब, राज़ी, गली बॉय, डियर जिंदगी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। आलिया की खास बात यह है कि वह ग्लैमर के साथ-साथ कंटेंट वाली फिल्मों को भी बराबर महत्व देती हैं।
Alia Bhatt Net worth
एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, आलिया भट्ट की कुल नेट वर्थ लगभग 550 करोड रुपए बताई जाती है। Alia Bhatt की कमाई के कई मजबूत जरिये हैं, इसी वजह से उनकी नेट वर्थ तेजी से बढ़ी है। वह फिल्मों के लिए मोटी फीस लेती हैं और हर साल कई बड़ी फिल्मों में काम करती हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह बड़े-बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करती हैं जहां एक ऐड से ही अच्छी खासी इनकम हो जाती है।
आलिया का अपना प्रोडक्शन हाउस है जिससे वह फिल्में बनाकर भी कमाती हैं। बच्चों के कपड़ों का उनका ब्रांड भी अच्छा चल रहा है और उससे रेगुलर कमाई होती है। साथ ही उन्होंने मुंबई और विदेशों में प्रॉपर्टी व अन्य जगहों पर निवेश किया है, जो भविष्य में भी उन्हें फायदा देता रहेगा। कुल मिलाकर, आलिया सिर्फ एक्टिंग पर नहीं, बल्कि समझदारी से किए गए बिज़नेस और निवेश पर भी भरोसा करती हैं।
आलिया भट्ट की शादी और बच्चे
साल 2022 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor से शादी की। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वही आलिया भट्ट की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा कपूर है और वह 4 साल की हो चुकी है। मां बनने के बाद आलिया का फोकस फैमिली और काम के बीच बैलेंस बनाने पर ज्यादा रहता है।
आलिया भट्ट की कार कलेक्शन
आलिया भट्ट को लग्ज़री कारों का अच्छा शौक है। उनके पास कई महंगी और प्रीमियम कारें हैं:
1. Range Rover Vogue

यह गाड़ी अपनी मजबूती, आराम और शानदार लुक के लिए जानी जाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.11 करोड़ से शुरू होती है, जबकि इसका स्पोर्टी SV वेरिएंट लगभग ₹4.38 करोड़ तक जाता है। इसके बेस मॉडल में 3.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है और करीब 394 बीएचपी की पावर व 550Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही वजह है कि यह कार सेलेब्स के साथ-साथ लग्ज़री SUV पसंद करने वालों में भी काफी लोकप्रिय है।
2. Audi R8

उनकी कार कलेक्शन में Audi R8 जैसी दमदार सुपरकार शामिल रही है, जो अपने समय में परफॉर्मेंस और स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन मानी जाती थी। भले ही अब यह कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जब यह लॉन्च हुई थी तब इसकी कीमत करीब ₹2.30 करोड़ से शुरू होती थी। इसमें ताकतवर V10 पेट्रोल इंजन मिलता था, जो जबरदस्त स्पीड और स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव देता था।
3. Mercedes Benz G63 AMG

भारत में SUV का क्रेज़ किसी से छुपा नहीं है, और जब SUV ताकतवर हो तो बात ही अलग होती है। Ranbir Kapoor के पास भी एक ऐसी ही दमदार SUV है, जो रोड पर अलग पहचान बनाती है। Mercedes-Benz G63 AMG दिखने में जितनी रफ-टफ है, उतनी ही जबरदस्त इसकी परफॉर्मेंस भी है। इसका V8 इंजन इतनी ताकत देता है कि यह SUV स्पोर्ट्स कार जैसी फील देती है।
4. Audi A8 L

रणबीर कपूर के कार कलेक्शन में एक और शानदार और रॉयल गाड़ी शामिल है, जो आराम और लग्ज़री के लिए जानी जाती है। यह Audi A8L भारत में सिर्फ लॉन्ग व्हीलबेस वर्ज़न में ही मिलती है, जिससे इसका केबिन काफी बड़ा और आरामदायक हो जाता है। अपनी कैटेगरी की दूसरी लग्ज़री सेडान्स के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी संतुलित मानी जाती है, इसलिए इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प भी कहा जाता है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब ₹1.58 करोड़ है। लग्ज़री फीचर्स के साथ इसमें 3.0 लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो स्मूद ड्राइविंग के साथ अच्छी पावर देता है और जरूरत पड़ने पर तेज रफ्तार भी पकड़ लेता है।
आलिया भट्ट का घर और प्रॉपर्टी
आलिया भट्ट मुंबई में एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने लंदन में भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है जिसकी कीमत काफी ज्यादा बताई जाती है। उनका घर सिंपल, क्लासी और मॉडर्न डिजाइन वाला है।
आलिया भट्ट की लाइफस्टाइल
Alia Bhatt की लाइफस्टाइल भले ही लग्ज़री और हाई-प्रोफाइल हो, लेकिन वह अपनी दिनचर्या में सादगी बनाए रखती हैं। वह रोज़ योग और वर्कआउट करके खुद को फिट रखती हैं, खाने में हेल्दी और सिंपल डाइट को तरजीह देती हैं और कपड़ों में भी आरामदायक व क्लासी स्टाइल पसंद करती हैं। इसके साथ ही आलिया पर्यावरण से जुड़े मुद्दों और बच्चों से संबंधित सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, जो उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान बनाता है।

यह भी पढ़ें – Kangana Ranaut Net Worth: बायोग्राफी, पॉलिटिक्स, कारें, घर और लाइफस्टाइल
यह भी पढ़ें – Akshay Kumar Net Worth 2026: कारें, बायोग्राफी, फिल्म इनकम और फिटनेस के राज़
यह भी पढ़ें – Bollywood Richest Actors 2026: कौन है नंबर 1 पूरी लिस्ट हिंदी में
निष्कर्ष
आलिया भट्ट आज नई पीढ़ी की उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने नाम, पैसा और सम्मान तीनों कमाया है। एक्टिंग से लेकर बिज़नेस और फैमिली लाइफ तक, उन्होंने हर रोल को बखूबी निभाया है। आने वाले समय में उनकी नेट वर्थ और कामयाबी दोनों और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
FAQ
Q1. आलिया भट्ट की कुल संपत्ति कितनी है?
उत्तर – आलिया भट्ट की अनुमानित कुल संपत्ति में करीब ₹550 करोड़ रुपये मानी जाती है।
Q2. आलिया भट्ट के पति कौन हैं?
उत्तर – आलिया भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor से शादी की है।
Q3. आलिया भट्ट के कितने बच्चे हैं?
उत्तर – आलिया भट्ट की एक बेटी है, जिनका नाम राहा कपूर है।
Q4. क्या आलिया भट्ट सिर्फ बॉलीवुड में ही काम करती हैं?
उत्तर – नहीं, आलिया ने हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है।







