Badshah Biography: दिल्ली की सर्द सुबह हो या किसी शादी का शोर-शराबा, अगर डीजे पर गाना बजे “Abhi Toh Party Shuru Hui Hai” तो लोग अपने-आप थिरकने लगते हैं। यही जादू है बादशाह का। एक ऐसा नाम, जो आज सिर्फ म्यूजिक नहीं बल्कि स्टाइल, स्वैग और युवाओं की आवाज़ बन चुका है।

बादशाह का असली नाम
बादशाह का असली नाम है आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है और उनका जन्म 19 नवंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था। बादशाह का ना कोई फिल्मी खानदान ना तो म्यूजिक इंडस्ट्रीज से सीधा रिश्ता जहां सपने तो कभी बड़े थे लेकिन रास्ते आसान नहीं थे।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई और म्यूजिक
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद बादशाह चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने Punjab Engineering College (PEC) में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। क्लास चल रही होती थी, लेकिन दिमाग में बीट्स गूंजती रहती थीं।
चंडीगढ़ की पंजाबी धुन और अंडरग्राउंड रैप ने उन्हें ऐसा पकड़ा कि इंजीनियरिंग पीछे छूटती चली गई और रैप आगे आता गया।
बादशाह का संघर्ष
आज के बादशाह को देखकर लगता है सब कुछ आसान रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है और इसका उल्टा ही है जब बादशाह शुरुआती दिनों में संगीत की प्रेक्टिस किया करते थे तब उनके पास ना तो स्टेज था और ना ही पहचान। छोटे-छोटे स्टूडियो, दोस्त, नोटबुक और देर रात तक लिखे गए बोल यही उनकी दुनिया थी।
इसी दौर में वह Mafia Mundeer ग्रुप से जुड़े। यहां से पहचान मिली, लेकिन बादशाह जानते थे कि अगर खुद का नाम बनाना है, तो अपनी पहचान अलग बनानी होगी।
यहां से मिली पहचान
बादशाह का वर्ष 2012 में गाना आया Saturday Saturday जिसने दिल्ली और पंजाब की गलियों में धूम मचा दी और देखते ही देखते यह गाना पूरे भारत में पॉपुलर हो गया। फिर इस गाने को फिल्म Humpty Sharma Ki Dulhania में जगह मिली, तब बादशाह सीधे मेनस्ट्रीम में पहुंच गए। और यहीं से बादशाह लोगों की नजरों में बस गए और लोग कहने लगे कि यह लड़का कुछ अलग कर रहा है।
बादशाह के सुपरहिट गाने
- Abhi Toh Party Shuru Hui Hai
- Kar Gayi Chull
- Proper Patola
- Garmi
- Naina
- DJ wale Babu
- Pani pani
बादशाह की आवाज विदेशो तक पहुंची
बादशाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंटरनेशनल आर्टिस्ट J Balvin और Tainy के साथ “Voodoo” जैसे गाने किए। जब देसी रैप ग्लोबल लेवल पर बजा तो हिंदुस्तान का भी सीना गर्भ से चौड़ा हो गया।
जज के रूप में भी निभाई भूमिका
बादशाह को सिर्फ गाना ही नहीं आता, टैलेंट पहचानना भी आता है। इसलिए वह MTV Hustle, Indian Idol, Dil Hai Hindustani जैसे शोज में जज बनकर नजर आए। यहां वह सिर्फ जज नहीं, बल्कि नए सिंगर्स के लिए गाइड बनकर सामने आए।
निजी ज़िंदगी
बादशाह ने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की। 2017 में बेटी Jessemy Grace का जन्म हुआ। हालांकि रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और 2020 में दोनों अलग हो गए। बादशाह हमेशा अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा बताते हैं।
बिजनेस में भी बादशाह
आज बादशाह सिर्फ स्टेज पर नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी नाम कमा रहे हैं। Dragonfly Experience रेस्टोरेंट जो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है इसके अलावा बादशाह ने वर्ष 2025 में Bad boy पिज़्ज़ा लॉन्च किया।
बादशाह की नेट वर्थ
आज बादशाह सिर्फ गाने बनाकर ही कमाई नहीं करते, बल्कि म्यूजिक, ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज और बिजनेस — हर जगह उनकी मजबूत पकड़ है। अनुमान के मुताबिक, बादशाह की कुल नेट वर्थ करीब 120 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
बादशाह की इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग
आज के दौर में किसी कलाकार की लोकप्रियता सिर्फ गानों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उसके असर से भी मापी जाती है। इस मामले में भी बादशाह किसी से पीछे नहीं हैं। बादशाह के Instagram पर 17.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें – Bharti singh net worth: इनकम, कारें घर और लाइफस्टाइल
यह भी पढ़ें – Rajat dalal net worth: जाने कितनी संपत्ति के मालिक हैं रजत
यह भी पढ़ें – Top 10 youtuber in india 2026: जिनके आगे बॉलीवुड भी फेल
आख़िरी बात
दिल्ली का एक आम लड़का, जिसने अपने सपने खुद लिखे, खुद गाए और पूरी दुनिया को सुनाए। आज वह सिर्फ Badshah नहीं, बल्कि देसी हिप-हॉप की पहचान हैं।
FAQ
Q1. बादशाह का असली नाम क्या है?
उत्तर – बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है।
Q2. बादशाह की उम्र कितनी है?
उत्तर – बादशाह का जन्म 19 नवंबर 1984 को हुआ था। साल 2026 के हिसाब से उनकी उम्र 42 वर्ष है।
Q3. बादशाह की पत्नी कौन हैं?
उत्तर – बादशाह ने जैस्मिन मसीह से साल 2012 में शादी की थी। लेकिन फिर दोनों का तलाक वर्ष 2020 में हो गया।
Q4. बादशाह ने कौन-सी पढ़ाई की है?
उत्तर – बादशाह ने Punjab Engineering College (PEC), चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।







