Neha Kakkar Biography: car, Networth, songs and lifestyle

Neha Kakkar Biography: उत्तराखंड के ऋषिकेश में जन्मी एक छोटी-सी लड़की, जो कभी मोहल्लों के जागरण में गाया करती थी, आज वही लड़की बॉलीवुड की सबसे बड़ी सिंगर्स में गिनी जाती है। हम बात कर रहे हैं नेहा कक्कड़ सिंह की, जिनकी आवाज़ आज हर शादी, हर पार्टी और हर मोबाइल की प्लेलिस्ट में सुनाई देती है।

Neha Kakkar Biography: car, Networth, songs and lifestyle की जानकारी
नेहा कक्कड़: फोटो

एक नज़र में नेहा कक्कड़ का सफर

  • 1988 – ऋषिकेश में जन्म
  • 4 साल की उम्र – जागरण में गाना शुरू
  • 2005 – Indian Idol से पहचान
  • 2012 – Second Hand Jawaani से बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक
  • 2016–19 – लगातार सुपरहिट गाने
  • 2020 – रोहनप्रीत सिंह से शादी
  • 2021 – YouTube Diamond Award
  • 2025 – भारत की टॉप फीमेल सिंगर्स में शुमार

बचपन जो संघर्ष में बीता

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को हुआ। घर की हालत बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन मां-बाप का भरोसा और बच्चों का हुनर गज़ब का था। सिर्फ चार साल की उम्र में नेहा ने जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था। 90 के दशक में परिवार रोज़गार की तलाश में दिल्ली आ गया। कई बार ऐसा भी हुआ जब घर चलाने के लिए बच्चों को गाना पड़ा, लेकिन इन्हीं मुश्किलों ने नेहा को मजबूत बना दिया।

इंडियन आइडल हार के बाद मिली असली जीत

साल 2005 में नेहा ने Indian Idol Season 2 में हिस्सा लिया। वह शो नहीं जीत पाईं, लेकिन यहीं से लोगों ने उनकी आवाज़ को पहचाना। अक्सर लोग कहते हैं कि हारने के बाद सब खत्म हो जाता है, लेकिन नेहा की कहानी इसका उलटा सबूत है।

बॉलीवुड करियर

शुरुआत में नेहा ने कोरस सिंगर के तौर पर काम किया। फिर साल 2012 में फिल्म Cocktail का गाना “Second Hand Jawaani” आया जीसे लोगों ने काफी पसंद किया और फिर इसके बाद नेहा कक्कड के काफी पापुलर गाने आए।

नेहा कक्कड़ के सुपरहिट गाने

  • Second Hand Jawaani
  • Sunny Sunny
  • London Thumakda
  • Mile Ho Tum
  • Kala Chashma
  • Kar Gayi Chull
  • Dilbar
  • Aankh Maarey
  • Coca Cola
  • O Saki Saki
  • Garmi

टीवी और यूट्यूब की स्टार

नेहा सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रहीं। Indian Idol जैसे बड़े शोज़ में जज बनीं और वहां भी दिल जीत लिया। यूट्यूब पर उनके गानों के अरबों व्यूज़ हैं। 2021 में वह YouTube Diamond Award जीतने वाली पहली भारतीय सिंगर बनीं।

नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ

आज नेहा कक्कड़ की कुल नेट वर्थ करीब 104 करोड़ रुपये बताई जाती है। और उनकी कमाई मुख्य रूप से गाना, लाइव शो, टीवी शो जजिंग, ब्रांड प्रमोशन, यूट्यूब और म्यूज़िक प्लेटफॉर्म आती है और वह एक गाने के लिए लगभग 10 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। जो लड़की कभी परिवार के लिए गा रही थी, आज वही अपने हुनर से करोड़ों कमा रही है।

नेहा कक्कड़ का कार कलेक्शन

सफलता के साथ उनकी लाइफ स्टाइल में भी काफी इजाफा हुआ नेहा के पास कई लग्ज़री गाड़ियां मौजूद है जो नीचे दी गई हैं:

  • Audi Q7
  • Mercedes-Benz GLS
  • Range Rover
  • Mercedes-Benz CLA

इन गाड़ियों को देखकर साफ पता चलता है कि मेहनत रंग लाई है।

निजी जीवन

नेहा का रिश्ता अभिनेता हिमांश कोहली से रहा, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौर में नेहा भावुक भी रहीं, टूटी भी रहीं, लेकिन संभल गईं। फिर उनकी जिंदगी में आए पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह। दोनों ने 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में गुरुद्वारे में शादी कर ली। आज दोनों एक-दूसरे का मजबूत सहारा हैं।

नेहा कक्कड़ और उनके पति: फोटो

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का दबदबा

नेहा कक्कड़ सिर्फ स्टेज और फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है। उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं और फैंस हर प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़े रहते हैं।

  • Instagram: 78 million फॉलोअर्स, हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स
  • YouTube: 1.53 करोड़ सब्सक्राइबर और 2.41 बिलियन से ज्यादा व्यूज़
  • Spotify: भारत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फीमेल आर्टिस्ट

नेहा कक्कड़ आज सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों की आवाज़ बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें – Badshah Biography: असली नाम, उम्र, पत्नी, बेटी, गाने,नेटवर्थ और बिजनेस

यह भी पढ़ें – Nora Fatehi Net Worth 2026: नोरा फतेही की कुल संपत्ति और इनकम

यह भी पढ़ें – Deepika padukone net worth 2026: दीपिका एक फिल्म के लिए कितने रुपए चार्ज करती हैं

निष्कर्ष

नेहा कक्कड़ ने यह साबित कर दिया कि आवाज़ अगर दिल से निकले और मेहनत सच्ची हो, तो जागरण से लेकर दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

FAQ

नेहा कक्कड़ के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं:

Q1. नेहा कक्कड़ कौन हैं?

उत्तर – नेहा कक्कड़ एक मशहूर भारतीय सिंगर हैं, जो बॉलीवुड के सुपरहिट पार्टी सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं।

Q2. नेहा कक्कड़ की उम्र कितनी है?

उत्तर – नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को हुआ था। साल 2026 के अनुसार उनकी उम्र 38 साल है।

Q3. नेहा कक्कड़ के पति कौन हैं?

उत्तर – नेहा कक्कड़ के पति पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह हैं। दोनों की शादी 24 अक्टूबर 2020 को हुई थी।

Q4. नेहा कक्कड़ एक गाने के लिए कितनी फीस लेती हैं?

उत्तर – नेहा कक्कड़ एक गाने के लिए लगभग 10 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की