महाराष्ट्र प्लेन हादसा: शव जलने के बाद कैसे की गई अजीत पवार की पहचान बड़ी पहल

बारामती (महाराष्ट्र):

महाराष्ट्र में हुए भीषण प्लेन हादसे का जला हुआ मलबा
महाराष्ट्र में हुए भीषण प्लेन हादसे का जला हुआ मलबा

महाराष्ट्र प्लेन हादसा: बुधवार का दिन था, मौसम सामान्य था, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि कुछ ही देर में ऐसा मंजर देखने को मिलेगा जिसे लोग ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएँगे। महाराष्ट्र में एक प्लेन अचानक हादसे का शिकार हो गया। देखते-देखते विमान आग का गोला बन गया और चारों तरफ धुआँ ही धुआँ फैल गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज आवाज़ के साथ धमाका हुआ। लोग दौड़ते हुए मौके की तरफ पहुँचे, लेकिन तब तक आग इतनी भड़क चुकी थी कि पास जाना भी मुश्किल हो गया। चारों ओर जली हुई लोहे की चादरें, टूटे हुए हिस्से और बदबूदार धुआँ फैल चुका था।

शव इतने जल गए कि पहचान मुश्किल

जब फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुँचा, तो हालात बेहद खराब थे। विमान में सवार लोगों के शव बुरी तरह झुलस चुके थे। किसी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। हालात ऐसे थे कि कपड़े, बैग और निजी सामान के सहारे ही पहचान की कोशिश शुरू हुई।

घड़ी से की गई अजीत पवार की पहचान

मलबे के बीच राहतकर्मियों की नजर एक हाथ पर पड़ी, जिसमें अब भी एक घड़ी बंधी हुई थी। घड़ी पूरी तरह नहीं जली थी। उसका खास स्ट्रैप और डिजाइन देखकर अधिकारियों को शक हुआ कि यह हाथ अजीत पवार का हो सकता है। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने उस घड़ी को देखते ही पहचान कर ली। उसी घड़ी ने यह साफ कर दिया कि यह शव अजीत पवार का है। मौके पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर भावुक हो गए।

एम्बुलेंस से अस्पताल भेजे गए शव

हवाई अड्डे पर खड़ी एंबुलेंसों को तुरंत बुलाया गया। एक-एक कर सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पूरा इलाका खामोश था, लोग बस सिर झुकाकर खड़े थे।

प्लेन क्रैश में कितने लोगों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में वरिष्ठ नेता के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, प्लेन के 2 पायलट और 1 महिला क्रू मेंबर की भी मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गाँवों और कस्बों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की