
सारांश:
उत्तर प्रदेश आज यानी 24 जनवरी 2026 को शनिवार के दिन अपना स्थापना दिवस मना रहा है जिसके चलते राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
स्थापना दिवस के खास मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं भिन्न-भिन्न सरकारी योजनाओं में जिन-जिन जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया होगा उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। और इस कड़ी में हरदोई जिला भी शामिल है जिसमें सरकारी योजनाओं का असर धरातल पर भी देखने को मिला।
वर्ष 2025 में कई सरकारी योजनाओं में हरदोई जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है इसीलिए उत्कृष्ट कार्यो के चलते हुए हरदोई जिले का चयन सर्वश्रेष्ठ जिलों में किया गया है और इसी उपलक्ष्य में जिला अधिकारी अनुनय झा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
डीएम अनुनय झा के कार्यकाल में जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विकास कार्यों में गति लाने पर विशेष ध्यान दिया गया। और इसका असर योजनाओं का लाभ लेने वाली संख्या से भी लगाया जा सकता है।
हर योजना की पूरे हरदोई निवासियों को पूरी जानकारी है इसीलिए वह पात्र योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं इसमें डीएम अनुनय झा का भी बहुत बड़ा रोल है उनका काम धरातल पर भी दिखाई देता है।
जिले को मिले इस सम्मान से प्रशासनिक अमले में उत्साह है और इसे हरदोई के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।


