मल्लावां में दिनदहाड़े किसान की जेब कटी, मंडी से लौटते समय 1.04 लाख रुपये लेकर फरार

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जेब कटने की घटना सामने निकल कर आई है। किसान माधवगंज की अनाज मंडी में गेहूं और सरसों बेचने गया था घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसान की जेब काट ली। और 1 लाख 4 हजार 500 रुपये लेकर मौके से फरार हो गया।

गेहूं और सरसों बेचकर मिले थे रुपए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पाठपुरवा मजरा कुतुबापुर निवासी राजेश अपने बहनोई रामलखन के साथ माधवगंज मंडी गेहूं और सरसों बेचने गए थे। मंडी में अनाज की बिक्री के बाद उनकी फसल की कुल कीमत 105000 रुपए हुई थी जिसमें से उन्होंने ₹500 खर्च कर दिए थे और बचे हुए 104500 वह पेंट की जेब में रखकर घर की ओर जा रहे थे। राजेश के मुताबिक वह मंडी से अकेले ऑटो पर घर जा रहे थे।

राघवपुर बाजार के पास का है मामला

राजेश के मुताबिक जैसे ही वह राघवपुर बाजार के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काट ली और उसमें रखी पूरी नगदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाजार से आगे निकलने के बाद जब उनका ध्यान जेब की ओर गया तब जेब कटी हुई थी और वह घबरा गए।

थाने में दी FIR

जैसे ही पीड़ित राजेश को पता चला कि उनकी जेब कट गई है वैसे ही वह पास के मल्लावां थाना गए और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने संबंधित धाराओं में देर ना करते हुए तुरंत शिकायत दर्ज की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम जल्द ही मुजरिम को पकड़ लेंगे।

CCTV कैमरे की जांच जारी

मल्लावां पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच पड़ताल की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सावधानी बरतने की सलाह

इस तरह दिनदहाड़े मंडी से लौटते हुए किसान की जेब कट जाने से आसपास के किसानों में भी काफी आक्रोश और थोड़ा डर भी बना हुआ है वहीं पुलिस का कहना है की नगदी लेकर सफर करते हुए सावधानी बरतें अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की