PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: भारत में हर साल लाखों युवा कॉलेज से पास होकर निकलते हैं, लेकिन सबको नौकरी नहीं मिल पाती। इसी ‘बेरोजगारी’ को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने “PM विकसित भारत रोजगार योजना” (Employment Linked Incentive – ELI) शुरू की है।
यह योजना न केवल युवाओं को प्राइवेट नौकरी (Private Jobs) दिलाने में मदद करती है, बल्कि अगर आपको पहली बार नौकरी मिल रही है, तो सरकार आपकी मदद के लिए सीधे आपके खाते में पैसा (Subsidy) भी भेजती है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि यह स्कीम कैसे काम करती है, फ्रेशर्स को इसका लाभ कैसे मिलेगा और इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होता है।

PM विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?
बजट में घोषित इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राइवेट कंपनियों को प्रोत्साहित करना है कि वे ज्यादा से ज्यादा फ्रेशर्स (नए लोगों) को नौकरी पर रखें।
इस योजना को मुख्य रूप से 3 हिस्सों (Scheme A, B, C) में बांटा गया है। सबसे ज्यादा फायदा उन युवाओं को है जो EPFO (Employee Provident Fund) में पहली बार रजिस्टर हो रहे हैं।
सरल भाषा में: अगर कोई कंपनी आपको नौकरी देती है, तो उस कंपनी का कुछ खर्च सरकार उठाएगी। इससे कंपनी आपको खुशी-खुशी हायर (Hire) कर लेगी।
योजना के 3 बड़े फायदे (Key Schemes A, B, C)
सरकार ने इसे तीन कैटेगरी में बांटा है, ताकि हर सेक्टर को फायदा मिले:
1. स्कीम A: पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए (First Timers)
यह सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप जीवन में पहली बार किसी फॉर्मल सेक्टर (EPFO Registered Company) में नौकरी ज्वाइन करते हैं, तो सरकार आपको 1 महीने की सैलरी (अधिकतम ₹15,000 तक) तीन किश्तों में सब्सिडी के रूप में देगी।
फायदा: सीधी एक्स्ट्रा कमाई।
2. स्कीम B: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए (Job Creation)
यह मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए है। अगर वे नए लोगों को भर्ती करते हैं, तो सरकार कर्मचारी और कंपनी दोनों के हिस्से का PF (Provident Fund) का पैसा पहले 4 साल तक खुद भरेगी।
फायदा: आपकी ‘इन-हैंड सैलरी’ (In-hand Salary) बढ़ जाएगी क्योंकि PF आपकी जेब से नहीं कटेगा।
3. स्कीम C: एम्प्लॉयर्स को सपोर्ट
इसमें कंपनियों को हर एक्स्ट्रा कर्मचारी रखने पर सरकार की तरफ से ₹3,000 प्रति महीना रीइम्बर्समेंट (Reimbursement) मिलता है।
कौन लाभ ले सकता है?
यह योजना मुख्य रूप से फ्रेशर्स (Freshers) और कम सैलरी वालों के लिए है।
नया कर्मचारी: आपके पास पहले से UAN (Universal Account Number) नहीं होना चाहिए (मतलब पहले PF न कटा हो)।
सैलरी लिमिट: आपकी मासिक सैलरी ₹1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
EPFO रजिस्ट्रेशन: जिस कंपनी में आप ज्वाइन कर रहे हैं, वह EPFO में रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
आधार लिंक: आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते और UAN से लिंक होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें? (Application Process)
इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि युवा को खुद कहीं धक्के खाने की जरूरत नहीं है। यह प्रोसेस कंपनी (Employer) के जरिए होता है।
1: नौकरी ज्वाइन करें
सबसे पहले आपको किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या रजिस्टर्ड संस्था में नौकरी पानी होगी।
2: UAN जनरेशन
कंपनी आपका UAN (PF Number) जनरेट करेगी। यहाँ यह सिस्टम चेक करेगा कि आप ‘फर्स्ट टाइम एम्प्लॉई’ हैं या नहीं।
3: डीबीटी (DBT) ट्रांसफर
एक बार जब कंपनी आपका PF जमा करना शुरू करेगी, सरकार स्कीम A के तहत सब्सिडी का पैसा सीधे आपके (कर्मचारी के) आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेज देगी।
युवाओं के लिए टिप: जब भी आप किसी HR से इंटरव्यू दें, तो उनसे पूछें कि “क्या आपकी कंपनी सरकार की ELI स्कीम या रोजगार योजना में रजिस्टर्ड है?” इससे आपका इम्प्रेशन अच्छा पड़ेगा।
इंटर्नशिप स्कीम (Bonus Update 2026)
इसी योजना के साथ सरकार ने एक “Prime Minister Internship Scheme” भी शुरू की है।
इसमें 1 करोड़ युवाओं को टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
इंटर्नशिप के दौरान सरकार आपको ₹5,000 महीना वजीफा (Stipend) भी देगी।
इसके लिए अलग से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होता है।
PM विकसित भारत रोजगार योजना बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा हथियार है। यह न केवल कंपनियों को नए लोगों को हायर करने का लालच देती है, बल्कि युवाओं को शुरुआती मदद भी देती है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो ऐसी कंपनियों को टारगेट करें जो PF/ESI की सुविधा देती हों, ताकि आप इस योजना का लाभ उठा सकें।
Also Read – Atal Pension Yojana Chart 2026: ₹210 जमा करें, पाएं ₹5000 महीना पेंशन
Also Read – PM Vishwakarma Yojana 2026: ₹15,000 टूलकिट और लोन कैसे लें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: क्या यह सरकारी नौकरी है?
Ans: नहीं, यह योजना प्राइवेट नौकरियों के लिए है। सरकार प्राइवेट कंपनियों को इंसेंटिव देती है ताकि वे आपको नौकरी दें।
Q2: क्या मुझे ₹15,000 एक बार में मिलेंगे?
Ans: स्कीम A के तहत पैसा आमतौर पर तीन किश्तों (Installments) में आता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप नौकरी में टिके हुए हैं।
Q3: क्या पुरानी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा?
Ans: नहीं, स्कीम A का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो पहली बार EPFO के दायरे में आ रहे हैं।
“PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के तहत फ्रेशर्स को पहली नौकरी पाने पर सरकार देगी ₹15,000 तक की मदद। जानें पात्रता, स्कीम A, B, C के फायदे और आवेदन का तरीका। युवाओं और छात्रों के लिए जरूरी खबर।”







