हरदोई में राशन कार्ड कैसे बनवाएं: राशन कार्ड आम लोगों के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज है जिसके जरिए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सरकार की ओर से बेहद कम दामों में या बिल्कुल फ्री में गेहूं और चावल दिया जाता है। हरदोई जिले के निवासी अब राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
अगर आप भी हरदोई जिले के निवासी हैं और राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़ें।

हरदोई में राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
हरदोई में राशन कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता का विवरण
हरदोई में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं
हरदोई जिले के लोग घर बैठे राशन कार्ड ऑनलाइन निम्नलिखित चरणों से बना सकते हैं:
- सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाएं
- नए राशन कार्ड हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें
- जिला में हरदोई सेलेक्ट करें
- फॉर्म आवेदन करते हुए सभी जानकारी सही भरें
- जरूरी सभी दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन की जांच पूरी होने के बाद राशन कार्ड लागू कर दिया जाता है और आपके घर डाक द्वारा भेज दिया जाता है।
यह भी पढ़ें – हरदोई जिले की सरकारी योजनायें 2026
हरदोई में राशन कार्ड ऑफलाइन कैसे बनवाएं
जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं या कम पढ़े लिखे हैं वह लोग ऑफलाइन आधार कार्ड निम्नलिखित चरणों से बनवा सकते हैं:
- अपने नजदीकी कोटेदार (राशन विक्रेता) से संपर्क करें।
- या जो भी आपकी तहसील हो वहां पर पूर्ति विभाग के कार्यालय पर जाएं जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भर के कार्यालय पर जमा करें।
- आपका राशन कार्ड बनने के बाद डाक द्वारा घर पर भेज दिया जाता है।
- और राशन कार्ड पर दिए गए कोटेदार से आप अपना राशन ले सकते हैं।
ध्यान रहे राशन कार्ड बनवाने में कोई भी खर्च नहीं आता है सरकार की तरफ से राशन कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनाया जाता है अगर आप जनसेवा केंद्र से बनवाते हैं तो वह अपनी फीस ले सकता है।
राशन कार्ड बनवाने में कितना समय लगता है
हरदोई जिले में राशन कार्ड बनने में आमतौर पर 15 से 30 दोनों का समय लगता है कभी-कभी 2 महीने का भी समय लग सकता है सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें
- nfsa.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- “राशन कार्ड की स्थिति देखें” विकल्प चुने
- आवेदन संख्या या आधार नंबर डालकर आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ
अगर आप अपना राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रकार के लाभ मिल सकते हैं:
- अनाज बिल्कुल फ्री
- एक सदस्य पर 5 किलो अनाज
- सरकारी योजनाओं के लाभ
- राशन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
निष्कर्ष
हरदोई जिले में रहने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाना पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है अगर आप थोड़ा बहुत ऑनलाइन के बारे में जानते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं नहीं तो आप ऑफलाइन भी बेहद आसानी से आवेदन कर सकते हैं और अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं जिससे आपको सरकारी लाभ और अनाज बिल्कुल फ्री मिलेंगे।
FAQ
Q1. क्या हरदोई में राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई फीस लगती है?
उत्तर – जी नहीं, हरदोई में राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई फीस नहीं लगती है यह पूरी तरह निशुल्क सेवा है।
Q2. राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
उत्तर – आमतौर पर राशन कार्ड बनने में 15 से 30 दिन का समय लगता है कभी-कभी यह समय दो महीने तक भी लग जाता है।
Q3. क्या मोबाइल से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – जी हां, हरदोई जिले के निवासी मोबाइल फोन से भी राशन कार्ड बना सकते हैं।
Q4. राशन कार्ड का आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या किया जाए?
उत्तर – आवेदन रिजेक्ट होने के बाद संबंधित जो भी कारण है उसे सुधार कर दोबारा आवेदन कर सकते हैं।


