गर्भवती बनाओ 10 लाख पाओ: All India Pregnant Job के नाम पर साइबर फ्रॉड

गर्भवती बनाओ 10 लाख पाओ
(Ai generated image)

पूरे भारत देश में गर्भवती बनाओ 10 लाख पाओ या 5 लाख पाओ All India Pregnant Job और Playboy Service जैसे नाम से एक नया साइबर फ्रॉड सामने निकल कर आया है साइबर ठग पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या व्हाट्सएप ईमेल के जरिए लोगों को ज्यादा पैसों का लालच देकर ठगी करते हैं असल में ऐसा कुछ होता ही नहीं है लोगों को यह स्कीम बताकर खूब ठगी की जा रही है और लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में ऐसे जनजालों में आसानी से फंस भी जाते हैं।

किस तरह दिया जा रहा है ठगी को अंजाम

जानकारी के मुताबिक साइबर ठग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और ईमेल के जरिए विज्ञापन चलाते हैं या मैसेज भेजते हैं और इसमें स्पष्ट रूप से यह दावा किया जाता है। की सर्विस देने पर 5 से 10 लाख रुपए कमाए जा सकते हैं और इसमें कोई रिस्क और फ्रॉड नहीं है इसलिए लोग जल्दी भरोसा भी कर लेते हैं।

कैसे ले लिए जाते हैं पैसे

सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन मेडिकल वेरीफिकेशन और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर 1000 से ₹5000 तक की रकम मांगी जाती है और ऐसा भी बताया जाता है कि काम होने के बाद आपके पैसे वापस भी हो जाएंगे जैसे ही आप पैसे भेजते हैं वैसे ही साइबर ठग संपर्क तोड़ लेते हैं या फिर बार-बार अलग तरह का प्रोसेस बता कर और पैसे वसूले जाते हैं।

क्यों है पूरी तरह फर्जी

असल बात यह है कि पुलिस और साइबर विशेषकों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोई भी ऐसी नौकरी या सर्विस उपलब्ध ही नहीं है ऐसे दावे बिल्कुल गलत हैं और यह कानूनन अपराध भी हो सकता है इनका असल मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा पैसे ठगे जाएं और लोगों की पर्सनल जानकारी चुराई जाए और पर्सनल जानकारी से लोगों को कई बार ब्लैकमेल भी किया जाता है।

कौन से लोग बन रहे हैं शिकार
  • बेरोजगार युवा
  • कम पढ़े लिखे लोग जिन्हें उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
  • जो लोग बहुत जल्द ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं।
  • जो लोग ज्यादा सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं।
साइबर क्राइम की जनता से अपील

साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने जनता से अपील करते हुए कहा की ऐसी कोई भी विज्ञापन पर भरोसा ना करें।

  • किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें
  • आधार कार्ड, पैन और बैंक पासबुक या अन्य कोई दस्तावेज शेयर ना करें।
  • कोई भी अनजान लिंक या फार्म न भरें।
ठगी होने के बाद क्या करें

अगर इस तरह की ठगी का कोई शिकार बनता है तो नीचे दी गई जानकारी ध्यान में रखें:

  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
  • cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
  • नजदीकी पुलिस थाना में तुरंत शिकायत करें।

नोट: यह खबर जनहित में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की