UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश की UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के तहत 7994 पदों पर भारी मात्रा में लेखपाल का चयन होना है और इस भर्ती के लिए केवल 12वीं पास युवा मांगे गए हैं जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का।
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 की पूरी जानकारी नीचे दी गई है आवेदक पूरी जानकारी पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण दिनांक
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया की सभी मुख्य तिथियां घोषित कर दी गई है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
- फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026
सभी युवाओं को यह सलाह दी जाती है की आखिरी तारीख का इंतजार ना करें टाइम रहते आवेदन पूरा करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
फार्म फीस (Application fee)
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है जिसमें 25 रुपए की राशि तय की गई है। चाहे वह किसी भी कैटिगरी का आवेदक हो उसे ₹25 ही फीस देनी है।
एप्लीकेशन फीस भरने के माध्यम
एप्लीकेशन फीस का भुगतान नीचे दिए गए निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग
- IMPS
- कैश कार्ड /मोबाइल वॉलेट
आयु सीमा
इस भर्ती का लाभ उठाने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होने चाहिए आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जा सकती है।
12th वाले भी कर सकेंगे आवेदन
इस लेखपाल भर्ती के लिए आवेदक को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास होना अनिवार्य है
फॉर्म करेक्शन तिथि
जिन अभ्यरथियों से आवेदन के दौरान कुछ गलती हो गई हो उन्हें 4 फरवरी 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
Also Read – Railway RRB Group D vacancy 2026: 22000 पदों पर बम्पर भर्ती, आवेदन शुरू
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नीचे दिये गए निम्नलिखित चरणों से आप लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- लेखपाल भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन का फॉर्म भरे
- आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें
- इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
निष्कर्ष
यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो UPSSSC लेखपाल ऑनलाइन फॉर्म 2026 जरूर भरें। इस भर्ती से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।


