खेत तारबंदी योजना: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 40,000 की सब्सिडी

खेत तारबंदी योजना: आज कल हर दूसरा किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर जनवारों से काफी परेशान है नीलगाय, सूअर और गाय बैलों जैसे जानवर रात में खेतों में घुसकर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं इसी मुसीबत को देखते हुए सरकार ने खेत तारबंदी योजना शुरू की है जिसमें हर किसान अपने खेत के चारों ओर तार बंदी कर सकता है आईए जानते हैं की किसान साथी इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

खेत तारबंदी योजना

क्या है खेत तारबंदी योजना

खेत तारबंदी योजना एक सरकारी योजना है जो सरकार द्वारा चलाई जा रही है लेकिन इसमें हर राज्य के हिसाब से प्रक्रियाएं अलग हो सकती हैं इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने में आर्थिक सहायता सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की जानवरों से किसानों की फसल को सुरक्षित रखना।

किसानों को क्या लाभ होगा

  • जानवरों से होने वाला नुकसान बिल्कुल कम हो जाता है या कहें कि खत्म ही हो जाता है।
  • सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे किसान कम पैसे की लागत लगाकर अच्छी तारबंदी कर सकता है।
  • अच्छी तारबंदी करने पर खेत ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहते हैं।
  • किसान की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
कितनी मिलेगी सब्सिडी

खेत तारबंदी योजना के अंतर्गत किसानों को 50% तक की सब्सिडी दी जाती है जिसमें किसान अगर पात्र पाया जाता है तो किसान के बैंक अकाउंट में सीधे ₹40000 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

कौन से राज्यों में मिलेगा लाभ

यह योजना मुख्य रूप से चार राज्यों में चलाई जा रही है जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

कौन किसान उठा सकेंगे लाभ

इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके नाम कृषि भूमि है जिनका खसरा और खतौनी दोनों का रिकॉर्ड सही है और जिन किसानों ने इस योजना का लाभ पहले कभी ना लिया हो और जिन किसानों के पास 0.5 हेक्टर से ज्यादा जमीन हो और वह पिछले 10 सालों से किसान के नाम पर हो वही किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

खेत तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • खसरा – खतौनी
  • मोबाइल नंबर
  • एफिडेविट

सभी दस्तावेज ओरिजिनल और लाभ लेने वाले किसान के ही होने चाहिए फर्जी या अधूरे दस्तावेज से आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

किसान साथी निम्नलिखित तरीकों से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं –

  • अपने नजदीकी ब्लॉक या कृषि कार्यालय से संपर्क करके ऑफलाइन दस्तावेज सबमिट कर सकते हैं।
  • नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के जरिए भी किसान साथी आवेदन कर सकते हैं जहां 100 – 50 रुपए का खर्च आएगा।
  • राज्य कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अवैध तारबंदी से बचें

किसान साथी इस बात का बिल्कुल ध्यान रखें की खेत में किसी भी प्रकार के विद्युत या करंट वाली तारबंदी करने का समर्थन सरकार नहीं करती है जिससे जानवर या किसी पशु पक्षी की जान का खतरा हो इसीलिए सरकार जरूरी और सामान्य तार बंदी पर ही सब्सिडी दे रही है। बिजली वाली तारबंदी गैरकानूनी है।

निष्कर्ष

खेत तारबंदी योजना के तहत सरकार ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है और साथ ही साथ बिजली वाली तारबंदी पर भी रोक लगी है पात्र किसान तय प्रक्रिया के अनुसार इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

FAQ

खेत तारबंदी योजना से जुड़े सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं –

Q1. खेत तारबंदी योजना क्या है?

उत्तर – यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत किसानों को खेत की तारबंदी करने के लिए सब्सिडी दी जाती है।

Q2. क्या बिजली वाली तार बंदी पर सब्सिडी मिलती है?

उत्तर – जी नहीं, इस योजना में केवल सामान्य तारबंदी के लिए ही सब्सिडी दी जाती है।

Q3. कौन से किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

उत्तर – जिनके पास कृषि भूमि है और जिनका भूमि रिकॉर्ड सही है वह किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Q4. क्या यह योजना उत्तर प्रदेश में भी लागू है?

उत्तर – जी हां, इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसान भी ले सकते हैं।

 

 

 

1 thought on “खेत तारबंदी योजना: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 40,000 की सब्सिडी”

  1. Pingback: Namo Drone Didi Yojana 2026: महिलाओं को मुफ्त ड्रोन और ₹15000 की नौकरी

Comments are closed.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की