Sandila News: ककरारी गांव में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

संडीला । हरदोई । ब्यूरो रिपोर्ट

Sandila News
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम (प्रतीकात्मक फोटो)

sandila news: संडीला थाना क्षेत्र के ककरारी गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई मृत शरीर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। मृतका गर्भवती थी और उनके पेट में लगभग 4 महीने का बच्चा भी पल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जब परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने शरीर को फांसी से उतार कर पास के संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई जानकारी मिलते ही थाना अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मामले के गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई और फोरेंसिक टीम ने मौके पर सारे सबूत इकट्ठा किए।

मृतका चार माह की गर्भवती थी

पुलिस के अनुसार मृतका की शादी नवंबर 2024 में हुई थी और शादी को अभी केवल एक साल दो महीने ही हुए थे जिसमें मृतका के पेट में चार महीने का बच्चा भी पल रहा था जिससे मामला सिर्फ एक जान का ही नहीं रहा बल्कि एक जान के साथ-साथ ही दो जान भी चली गई जिससे मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से मैंने अपनी बेटी की शादी की है तब से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था हर दूसरे तीसरे दिन झगड़ा होता था और बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है उसे मारकर और उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। यहां सोची समझी साजिश है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने शनिवार करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए कहा की परिजनों की रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है आगे की कार्यवाही फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी अभी फिलहाल पुलिस पहलुओं के आधार पर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें – pihani news road accident: पिहानी में ट्रेक्टर और कार की जोरदार टक्कर एक की मौत 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top
2026 में पेट्रोल–डीज़ल सस्ता होगा या महंगा 2026 में महंगाई कितनी बढ़ेगी? आम आदमी पर क्या असर होगा Border 2 का जलवा बरकरार! जानिए अब तक की कमाई ये 7 आदतें बच्चों का भविष्य खराब कर देती हैं आज ही सुधारे कमाते बहुत हैं, बचता कुछ नहीं – कारण जानिए पानी पीने का सही तरीका 90% लोग रोज़ करते हैं ये गलती सुबह उठते ही क्या खाएं और क्या नहीं? 90% लोग नहीं जानते पर्स में क्या रखें कि पैसा रुके? ये 7 चीज़ें बदल देंगी आपकी किस्मत ये 7 गलतियाँ माँ लक्ष्मी को नाराज़ कर देती हैं | तुरंत सुधार करें घर में रखी ये चीज़ तुरंत हटा दें, वरना रुक सकती है तरक्की