Bharti singh net worth: आज भारत में कॉमेडियन भारती को कौन नहीं जानता है वह बॉलीवुड की सबसे प्रचलित कॉमेडियन है लोग उनकी कॉमेडी बहुत पसंद करते हैं अभी उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है उन्होंने सोशल मीडिया पर बातचीत करते हुए कहा कि मैं लड़की चाहती थी, लेकिन लड़का हो गया फिर भी मैं बहुत खुश हूं और पूरे भारतवासी उन्हें इस खास अवसर पर खूब बधाइयां दे रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कॉमेडियन भारती की नेट वर्थ कार कलेक्शन प्रॉपर्टी और इनकम के बारे में।

भारती सिंह नेट वर्थ (Bharti Singh net worth)
आज के समय में भारती सिंह एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं वह केवल कॉमेडी शो से ही नहीं बल्कि अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं, विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारती सिंह की नेट वर्थ लगभग 30 करोड रुपए बताई जा रही है। वह मुख्य रूप से यूट्यूब चैनल, टीवी शो, शो होस्टिंग, कॉमेडी लाइव शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करती हैं।
यूट्यूब से कमाई
भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर “पॉडकास्ट” करते हैं उनके चैनल “भारती टीवी” पर वर्तमान समय में 40.3 लाख सब्सक्राइबर है और हर एक वीडियो लाखों में देखी जाती है हर्ष और भारती दोनों मिलकर इस यूट्यूब चैनल से लगभग 10 से 12 लाख रुपए प्रति महीने कमाते हैं भारती एक फेमस कॉमेडियन है और लोग उन्हें पहले से ही जानते हैं इसीलिए उनके यूट्यूब चैनल को ग्रो होने में ज्यादा समय नहीं लगा और वह जल्दी ही अच्छी कमाई भी करने लगे।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
भारती सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट के द्वारा भी अच्छी कमाई करती हैं उन्होंने अपने कॉमेडी करियर में कई बड़े ब्रांड के साथ विज्ञापन किया है जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपए की आमदनी प्राप्त की है।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है उनके गैराज में ब्लैक कलर की Audi Q5 और ब्लू कलर में BMW X7 जैसी शानदार गाड़ियां हैं इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz GL350 और BMW X5 जैसी गाड़ियां उपलब्ध है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।
इसके अलावा उनके पास मुंबई के गोरेगांव इलाके में “ओबेरॉय स्प्रिंग्स” सोसाइटी में 2 BHK का लग्जरी फ्लैट है जिसकी कीमत 3 करोड रुपए बताई जा रही है भारती और हर्ष दोनों इस फ्लैट में रहते हैं और इसी फ्लैट में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का सेटअप भी तैयार किया हुआ है जहां पर वह पॉडकास्ट करते हैं।
निष्कर्ष
भारती सिंह का जीवन बेहद गरीबी में गुजरा है उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में बताया कि उनके यहां खाने के लिए भी कुछ नहीं होता था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और उनकी नेट वर्थ और कार कलेक्शन को देखकर उनकी सफलता के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।
FAQ
भारतीय सिंह के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. भारती सिंह एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती हैं?
उत्तर – रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह एक टीवी शो के एक एपिसोड के लिए करीब ₹10 लाख से ₹15 लाख चार्ज करती हैं।
Q2. भारती सिंह की उम्र कितनी है?
उत्तर – उनकी उम्र 41 वर्ष है।
Q3. भारती सिंह इतनी सफल कैसे बनीं?
उत्तर – भारती सिंह ने गरीबी और संघर्ष भरे जीवन से शुरुआत की, लेकिन अपनी मेहनत, टैलेंट और लगातार काम के दम पर वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
Q4. भारती सिंह की कुल नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – भारती सिंह की कुल नेट वर्थ लगभग ₹30 करोड़ है।








Pingback: Bollywood की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियां, कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश