Malaika Arora net worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा जिनकी उम्र तो ज्यादा है लेकिन फिटनेस और लुक्स के मामले में वह अच्छे-अच्छे सेलिब्रिटी को फेल कर देती हैं मलाइका अरोड़ा पूरे भारत की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है इसीलिए वह हमेशा फिट दिखती हैं।
इस आर्टिकल में हम मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ, घर, कार कलेक्शन और लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Malaika Arora net worth
विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ 100 करोड रुपए बताई जाती है उन्होंने यह आय फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, Show में जज बनकर और गानों पर परफॉर्मेंस करके अर्जित की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में कांटे फिल्म से की थी इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी। और वर्तमान समय में वह Indias got talent शो में जज के रूप में अपनी काबिलियत से लोगों को सेलेक्ट कर रही हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी काफी अच्छी अर्निंग कर लेती हैं।
मलाइका के सुपरहिट गाने
मलाइका अरोड़ा जिन्हें डांस के मामले में अच्छे-अच्छे लोग कंपटीशन नहीं दे सकते इसीलिए उनके गाने इतने सुपरहिट होते हैं साल 2010 में फिल्म दबंग के साथ रिलीज हुआ “मुन्नी बदनाम” गाना तुरंत हिट हो गया और आज भी लोगों की जुबान पर है जिसमें मलाइका ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। और 1998 में लॉन्च हुआ “छैया छैया” गाना बहुत हिट हुआ और आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है। यह दो मलाइका के सबसे सुपरहिट गाने हैं।
यह भी पढ़ें – जानिए बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में
इन शो की रह चुकी हैं जज
मलाइका ने अपने पूरे करियर में कई शो में जज बनकर काम किया है जिनमें – नच बलिए, झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट डांसर शामिल है यहां से उन्होंने केवल पैसा ही नहीं कमाया बल्कि अपनी पहचान भी कमाई है। और अब वर्तमान समय में वह इंडियाज गॉट टैलेंट में जज हैं।
कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी
मलाइका अरोड़ा केवल फिल्मों की दिखावटी दुनिया में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी शौकीन है और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां मौजूद है जिनमें – “डार्क ग्रे कलर की रेंज रोवर कीमत लगभग 3 करोड़” “बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कीमत 1.42 करोड़” और “इनोवा क्रिस्टा कीमत 25 लाख” रुपए की गाड़ियां शामिल हैं।
इसके अलावा मलाइका के पास मुंबई के बांद्रा में 4 BHK फ्लैट है जिसकी कीमत लगभग 14 करोड रुपए है और एक बंगला अंधेरी में भी है जिसके कीमत लगभग 5 करोड रुपए बताई जा रही है इतनी शानदार प्रॉपर्टी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ऑन करते हैं।
इंस्टाग्राम से भी इनकम
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम पर 2025 के लास्ट तक 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं इतने फॉलोअर होने की वजह से ही वह विज्ञापन करने के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं।
निष्कर्ष
अभी तक मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ 100 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है और आगे भी लगातार बढ़ रही है उन्हें अच्छे-अच्छे सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस को लेकर फॉलो करते हैं मलाइका अपने आप में ही एक आइकन है उन्हें लोगों से काफी प्यार मिलता है उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
FAQ
मलाइका अरोड़ा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं:
Q1. मलाइका अरोड़ा की 2025 में नेट वर्थ कितनी है?
उत्तर – 2025 के अंत तक उनकी नेट वर्थ 100 करोड़ है।
Q2. मलाइका अरोड़ा टीवी शो में एक जज के रूप में कितनी सैलरी लेते हैं?
उत्तर – टीवी शो में जज बनने के लिए प्रति एपिसोड वह 6 से 8 लाख रुपए लेती हैं।
Q3. मलाइका अरोड़ा की उम्र कितनी है?
उत्तर – मलाइका की उम्र 52 वर्ष हो चुकी है लेकिन उनकी फिटनेस के कारण वह सिर्फ 30 या 35 की दिखती हैं।
Q4. क्या मलाइका अरोड़ा बिजनेस में भी इन्वेस्ट करती हैं?
उत्तर – जी हां, वह नए स्टार्टअप में निवेश करती हैं।








Pingback: Deepika Padukone Biography: कैसे बनीं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस