Technical Guruji net worth 2025: टेक्निकल गुरुजी जिनका असली नाम गौरव चौधरी है इन्होंने यूट्यूब पर केवल पैसे नहीं कमाए बल्कि अच्छा खासा नाम भी बनाया है आज अगर कोई फोन लॉन्च होता है तो जनता टेक्निकल गुरुजी का रिव्यू देखने के लिए उत्सुक रहती है। इनकी साधारण बोलने की क्षमता इन्हें गांव देहात से भी जोड़ती है जहां से लोग इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। और कोई भी मोबाइल फोन लेने से पहले टेक्निकल गुरुजी का वीडियो देखना नहीं भूलते।
इस आर्टिकल में गौरव चौधरी की नेट वर्थ कार कलेक्शन प्रॉपर्टी और लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Technical Guruji कौन है
Technical Guruji से सोशल मीडिया पर प्रख्यात इनका असली नाम गौरव चौधरी है। इनका जन्म 7 मई 1991 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था। इन्होंने भारत से B.tech की उपाधि प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने दुबई से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री हासिल की। गौरव टेक रिव्यू और गैजेट अनबॉक्सिंग करते हैं और अपने चैनल पर अपलोड करते हैं। उनका जन्म स्थान भारत में है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह दुबई में रह रहे हैं।
Technical Guruji net worth
विभिन्न स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव चौधरी की नेट वर्थ लगभग 356 करोड रुपए आंकी गई है सुनने में आपको कम लग रहा होगा लेकिन आपको बता दें कि यह नेट वर्थ कई बॉलीवुड सुपरस्टारों से बहुत अधिक है। जिसे उन्होंने अपने देसी अंदाज और शानदार प्रेजेंटेशन से मेंटेन किया है।
कमाई करने के जरिए
गौरव चौधरी केवल यूट्यूब से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी अच्छी खासी रकम जनरेट करते हैं:
- Brand Sponsorship
- Affiliate Marketing
- YouTube Ads Revenue
- Business in Dubai
इसके अलावा उनकी क्रिप्टो और रियल एस्टेट बिजनेस में भी इन्वेस्टमेंट है जहां से भी अच्छा खासा रिटर्न निकल जाता है।
Technical Guruji car collection
गौरव चौधरी को कारों का काफी ज्यादा शौक है इसीलिए उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां उपलब्ध है गाड़ियां ऐसी जो अच्छे-अच्छे सेलिब्रिटी भी अफोर्ड नहीं कर पाते जैसे:
- Rolls Royce Ghost
- Mercedes G-Wagon
- Porsche
- Range Rover Vogue
- BMW 7 Series
- Audi
गौरव चौधरी की लाइफ स्टाइल
- इस समय गौरव दुबई के लग्जरी घर में रहते हैं।
- करोड़ों की सुपरकार और लग्जरी कार कलेक्शन
- भारत और दुबई दोनों जगह संपत्ति के मालिक
- करोड़ों करदाताओं में शामिल
- दुनिया भर में टेक इवेंट्स अटेंड करते हैं
गौरव चौधरी का परिवार
गौरव चौधरी की माता अजमेर राजस्थान में ही रहती हैं और उनके पिता का निधन हो चुका है उनका एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम प्रदीप चौधरी है जो दुबई में बिजनेस संभालते हैं। इनके बड़े भाई की शादी हो चुकी है और गौरव अभी अविवाहित हैं।
Also Read – Ajju bhai net worth and car collection in hindi
परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- गौरव चौधरी के पिता का निधन उनके कॉलेज के समय हो गया था।
- पिता की मौत के बाद परिवार की ज़िम्मेदारी उनके भाई ने संभाली।
- उनकी माँ अजमेर (राजस्थान) में रहती हैं और गौरव अक्सर व्लॉग्स में उनसे मिलने जाते हैं।
- गौरव अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर कहते हैं कि उनकी सफलता में उनकी माँ और भाई का बड़ा सहयोग रहा है।
निष्कर्ष
गौरव ने अपनी शिक्षा और मेहनत के बलबूते पर आज दुनिया भर में अपना नाम बनाया है और सबसे महंगे शहर दुबई में वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गौरव के पिता की मृत्यु के बाद फिर से संभलकर उन्होंने यहां तक का सफर तय किया लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
FAQ
गौरव चौधरी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं:
Q1. Technical Guruji कहाँ रहते हैं?
उत्तर – वह दुबई में रहते हैं।
Q2. क्या Technical Guruji शादीशुदा हैं?
उत्तर – जी नहीं। वह अभी अविवाहित हैं।
Q3. Technical Guruji की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2025 के अनुसार उनकी उम्र 34 वर्ष है।








Pingback: Top 10 Youtuber In India: करोड़ों कमाने वाले सितारे