Vaibhav suryavanshi net worth 2026: वैभव सूर्यवंशी उस लड़के का नाम है जिसने आईपीएल 2025 में अपने क्रिकेट के दम पर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी। बड़े-बड़े क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की बात करने लगे। और उन्होंने कहा आने वाले समय में वैभव भारत का बहुत बड़ा क्रिकेटर बनने वाला है। आज इस आर्टिकल में वैभव सूर्यवंशी नेट वर्थ, बायोग्राफी, उम्र और उनकी कुल संपत्ति के बारे में विस्तार से जानेंगे।

वैभव सूर्यवंशी की बायोग्राफी
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। उनका जन्म बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था उन्होंने महज 4 साल की उम्र में समस्तीपुर के एक क्रिकेट अकादमी में एडमिशन ले लिया और क्रिकेट खेलने लगे।
अच्छी बात तो यह है की वैभव के पिताजी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन घर के हालात खराब होने के कारण उनका यह सपना पूरा ना हो सका। इसीलिए उन्होंने वैभव को क्रिकेटर बनाने की ठान ली।
वैभव सूर्यवंशी नेट वर्थ
वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 2 करोड रुपए बताई जा रही है। उनकी आय का ज्यादातर हिस्सा IPL कॉन्ट्रैक्ट से आया है। और कुछ हिस्सा भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन्हें मैच फीस के तौर पर देती है। जब वैभव ने आईपीएल के दौरान 35 बॉल में शतक मारा था तो बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें 10 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया था। आने वाले दिनों में वैभव की नेट वर्थ में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – जितेश शर्मा नेट वर्थ बायोग्राफी इनकम की जानकारी
वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर
वर्ष 2025 में पहली बार वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। पहले कुछ मैचो में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन संजू सैमसन चोटिल हो जाने के बाद उन्हें टीम में ओपनिंग करने का मौका मिला। उन्होंने आते ही पहले ही बोल पर शार्दुल ठाकुर जैसे इंटरनेशनल गेंदबाज को छक्का जड़ दिया।
फिर उन्होंने लगातार प्रदर्शन जारी रखा और 35 गेंद के अंदर 100 रन मार दिए जिससे वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए।

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना नाम कमा लिया है। भारत के लिए वैभव अंडर-19 क्रिकेट खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वह शतक भी जड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में वैभव भारत के उच्च खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं।
निष्कर्ष
वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उनकी नेट वर्थ और जीवनशैली उनके सफल करियर का प्रमाण हैं। युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह प्रेरणा एक प्रेरणा बन चुके हैं।
FAQ
वैभव सूर्यवंशी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।
Q1. वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?
उत्तर – 2026 के अनुसार उनकी उम्र 15 वर्ष है।
Q2. वैभव सूर्यवंशी की लंबाई कितनी है?
उत्तर – लगभग 5 फीट 8 इंच।
Q3. IPL में वैभव सूर्यवंशी किस टीम के लिए खेलते हैं?
उत्तर – राजस्थान रॉयल्स के लिए।
Q4. क्या वैभव सूर्यवंशी के पास लग्जरी कारें हैं?
उत्तर – जी हां। उन्हें एक मर्सिडीज़ कार गिफ्ट में मिली है।








Pingback: Mohammad Siraj Net Worth 2025: संपत्ति, कार कलेक्शन और लाइफस्टाइल